पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की पत्नी सुभद्रा वर्मा का निधन, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जताया शोक

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा की धर्मपत्नी सुभद्रा वर्मा का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। कई नेताओं और परिचितों ने इस दुखद खबर पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी सुभद्रा वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति देने की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने शोक संदेश में लिखा कि मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा की धर्मपत्नी सुभद्रा वर्मा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस गहरे दुख को सहने की शक्ति दें। उन्होंने अपने संदेश के अंत में ‘ॐ शांति’ लिखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *