ग्वालियर में पूर्व सैनिक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक पूर्व सैनिक ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मामला महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले श्याम बिहारी भदौरिया, जो पूर्व में सेना में सेवाएं दे चुके थे, ने अपने ही घर के अंदर यह आत्मघाती कदम उठाया। जानकारी के अनुसार उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गोली लगने से सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कमरे की दीवारों तक खून के निशान पहुंच गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। घर से लाइसेंसी बंदूक को जब्त कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। महाराजपुरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *