भोपाल। FTA ट्रेड एग्रीमेंट को भारत की आर्थिक यात्रा का ऐतिहासिक मील का पत्थर बताते हुए सेज ग्रुप के सीएमडी और पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसे “Mother of All Deals” कहा जाना इसके महत्व को दर्शाता है, यह डील भारतीय उद्योगों को सीधे वैश्विक बाजारों से जोड़ने की दिशा में एक निर्णायक कदम है जो आने वाले समय में देश की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान देगा।
उन्होंने कहा कि एफटीए भारत की आर्थिक रणनीति में एक गेम चेंजर साबित होगा क्योंकि इससे निर्यात को बड़ा बढ़ावा मिलेगा, विदेशी निवेश आकर्षित होगा और देश में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, खासतौर पर एमएसएमई और स्टार्टअप्स को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलेगा जिससे तकनीक, गुणवत्ता और नवाचार को नई दिशा मिलेगी और भारतीय उद्योग वैश्विक मानकों पर खुद को मजबूत कर पाएंगे।
संजीव अग्रवाल ने बताया कि पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री इस पहल का स्वागत करता है क्योंकि यह समझौता ‘मेक इन इंडिया’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत 2047’ के विज़न को मजबूती देता है, रोजगार सृजन, कौशल विकास और वैल्यू चेन इंटीग्रेशन जैसे पहलुओं पर इसका सीधा सकारात्मक असर पड़ेगा और उद्योग जगत को लंबे समय तक इसका लाभ मिलेगा।
उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार, उद्योग और व्यापार जगत के आपसी समन्वय से एफटीए देश की विकास गाथा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और भारत की कूटनीतिक व आर्थिक नेतृत्व क्षमता को वैश्विक मंच पर और अधिक मजबूती के साथ स्थापित करेगा, जिससे आने वाले वर्षों में भारत एक मजबूत वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभरेगा।

