‘गंगा माई नहीं रही, कमाई हो गई’—बिरयानी पार्टी पर मचा बवाल, शंकराचार्य का बड़ा बयान

वाराणसी.गंगा नदी में इफ्तार के दौरान बिरयानी पार्टी को लेकर अब विवाद गहराता जा रहा है और मामला तेजी से सियासी रंग भी लेता दिख रहा है, इसी बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान सामने आया है, जहां उन्होंने बिना किसी का नाम लिए तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज गंगा को आस्था नहीं बल्कि कमाई का जरिया बना दिया गया है, कोई मांस-मदिरा का सेवन कर रहा है तो कोई क्रूज में होटल चला रहा है और गंगा में अनाचार हो रहा है, उन्होंने कहा कि गंगा अब ‘माई’ नहीं रही बल्कि ‘कमाई’ बन गई है।

दरअसल यह पूरा विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब बनारस में गंगा नदी पर एक युवक ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें रोजेदारों को घाट पर बुलाकर एक नाव बुक की गई और अस्सी घाट से नमो घाट तक सफर किया गया, इस दौरान नाव पर नमाज अदा की गई और फिर खजूर-फल खाकर रोजा खोला गया, वहीं एक वीडियो में लोगों को बड़े भगोने से खाना खाते हुए भी देखा गया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर विवाद भड़क गया।

मामले में कार्रवाई करते हुए एसीपी कोर्ट ने 14 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब धार्मिक और राजनीतिक बहस तेज हो गई है और आने वाले समय में इस मुद्दे पर और भी घमासान देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *