सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: 1500 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड यानी MPESB ने 1500 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इन पदों में वनरक्षक के 728, जेल प्रहरी के 757 और असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के 25 पद शामिल हैं, जिन पर सीधे चयन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 14 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तारीख 19 मार्च 2026 तय की गई है। अभ्यर्थियों को केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा और इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये और एससी, एसटी, ओबीसी तथा ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 250 रुपये निर्धारित किया गया है।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं या 12वीं पास होना अनिवार्य है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

एमपीईएसबी के अनुसार वनरक्षक परीक्षा 7 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी और यह परीक्षा प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगी, पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के बाद प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी और उसी के अनुसार चयन किया जाएगा।

वेतनमान की बात करें तो वनरक्षक, क्षेत्र रक्षक और जेल प्रहरी पदों का वेतनमान समान रहेगा, जबकि असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को अधिकतम 1 लाख 14 हजार 800 रुपये तक वेतन दिया जाएगा, जो इसे एक बेहद आकर्षक अवसर बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *