गोपालपुर में बड़ा सियासी झटका — जदयू ने गोपाल मंडल समेत 5 बागी नेताओं को किया सस्पेंड!

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। जनता दल यूनाइटेड यानी जदयू ने एक बड़ा कदम उठाते हुए गोपालपुर सीट से चार बार के विधायक गोपाल मंडल समेत पांच वरिष्ठ नेताओं को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। पार्टी का कहना है कि ये सभी नेता संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। जदयू ने इस पर आधिकारिक नोटिस भी जारी कर दिया है।

पार्टी से बाहर किए गए नेताओं में गोपाल मंडल के साथ पूर्व मंत्री हिमराज सिंह, पूर्व विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह, पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव और प्रभात किरण के नाम शामिल हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह कदम संगठन में अनुशासन और निष्ठा बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को जदयू ने 11 और बागी नेताओं को पार्टी से बाहर किया था। यानी सिर्फ दो दिनों में कुल 16 नेताओं को निष्कासित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से जदयू ने साफ संदेश दिया है — पार्टी में बगावत या अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *