लोक संस्कृति, युवा प्रतिभा, विज्ञान और विकास को जोड़ने वाला मंच बना गोरखपुर महोत्सव: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को महायोगी गुरु गोरक्षनाथ की पावन नगरी गोरखपुर में आयोजित भव्य गोरखपुर महोत्सव में शामिल हुए, जहां उन्होंने धरोहर, कला और संस्कृति को समर्पित इस आयोजन का अवलोकन किया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को गोरखपुर गौरव सम्मान से सम्मानित किया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव अब केवल मनोरंजन का मंच नहीं रहा है, बल्कि यह लोक संस्कृति, युवा प्रतिभा, विज्ञान, साहित्य और विकास योजनाओं को एक सूत्र में पिरोने वाला एक व्यापक आयोजन बन चुका है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार गोरखपुर ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के कायाकल्प के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और इसके सकारात्मक परिणाम आज जमीन पर साफ दिखाई दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य यह है कि सामाजिक, व्यापारिक, आर्थिक और जीवन के हर क्षेत्र में जो अच्छा कार्य हो रहा है, उसे एक मंच मिले और ऐसे लोगों को सम्मानित किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि आज उन्हें इस बात की विशेष प्रसन्नता है कि रामगढ़ताल, जिसे कभी गोरखपुर में अपराध का केंद्र माना जाता था, वह अब पर्यटन का एक बेहतरीन केंद्र बन चुका है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज गोरखपुर की उपेक्षा नहीं होती, बल्कि विकास की हर योजना सीधे आम जनता तक पहुंच रही है और यही इस महोत्सव की सबसे बड़ी सफलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *