सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के सुकतरा स्थित मेसको एयरस्पेस की हवाई पट्टी को राज्य शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सील कर दिया है। हवाई पट्टी पर खड़े प्लेन को भी सील किया गया है।
साथ ही, इस एयरस्पेस से जुड़ी 50 लाख रुपये की अमानत राशि को भी जब्त कर लिया गया है। इस कार्रवाई का कारण लीज की शर्तों का पालन न करना बताया गया है।
हवाई पट्टी को अब विधिवत रूप से लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारी इस कार्रवाई को शासन के निर्देशों का पालन बताते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की बात कह रहे हैं।

