हर-हर गंगे… संगम में सीएम योगी की आस्था की डुबकी, माघ मेले की तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह प्रयागराज पहुंचे, जहां सड़क मार्ग से वीआईपी घाट पहुंचने के बाद उन्हें स्टीमर के जरिए संगम ले जाया गया। संगम पर फ्लोटिंग जेटी पर विशेष रूप से तैयार घाट पर सीएम योगी ने पवित्र त्रिवेणी में स्नान किया और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे, जिन्होंने भी माघ मेले के अवसर पर संगम में स्नान और पूजन किया।

संगम स्नान के बाद मुख्यमंत्री योगी लगभग 11 बजकर 10 मिनट पर पुनः वीआईपी घाट पहुंचे और वहां से बड़े हनुमान मंदिर के लिए रवाना हुए। बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ ही उन्होंने माघ मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ख्वाब चौक स्थित प्रधानमंत्री सतुआ बाबा के आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां उनका प्रसाद और भोजन ग्रहण करने का भी कार्यक्रम है।

बताया जा रहा है कि इस दौरान संत समाज माघ मेले की व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव मुख्यमंत्री के समक्ष रखेगा। सीएम योगी का यह दौरा माघ मेले की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के साथ-साथ धार्मिक आस्था और प्रशासनिक तैयारियों का संगम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *