भीषण सड़क हादसाः MP से जयपुर खाटू श्याम दर्शन को जा रहे 5 लोगों की मौत सभी मृतक जबलपुर के रहने वाले

जबलपुर। मध्य प्रदेश से जयपुर में खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जा रहे पांच लोग भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए इस दर्दनाक दुर्घटना में एक महिला समेत कार सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और सभी मृतक जबलपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और पूरे शहर में शोक की लहर फैल गई।

बताया जा रहा है कि सभी लोग 12 फरवरी को उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के बाद वहां से खाटू श्याम जी के लिए रवाना हुए थे आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे जयपुर के चाकसू इलाके में कार और ट्रेलर की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई जिससे कार में सवार सभी लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं मृतकों के नाम पीयूष राहुल अनुराग रेशमा और शानू बताए जा रहे हैं पांच लोगों की एक साथ मौत से परिवार और मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और अब सभी को घटनास्थल से मिलने वाली आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *