भोपाल में भीषण सड़क हादसा, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया, जहां चार दोस्त चाय पीने के लिए निकले थे लेकिन रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही थी, ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के बैरसिया रोड पर तेज रफ्तार बलेनो कार अचानक भूसे से भरी ट्रॉली से जा टकराई और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए

इस भीषण हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है

पुलिस के मुताबिक चारों दोस्त देर रात चाय पीने के लिए निकले थे, लेकिन तेज रफ्तार और अंधेरे में ट्रॉली का अचानक सामने आ जाना इस हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और ट्रॉली चालक की तलाश जारी है, फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में शोक का माहौल बना दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *