‘मैं अब SIR से मुक्ति पा जाऊंगा…’ बेटी की शादी से पहले BLO ने फांसी लगाकर दी जान

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां बेटी की शादी के लिए छुट्टी न मिलने से आहत बीएलओ अखिलेश कुमार ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आगामी 8 मार्च को उनकी बेटी की शादी तय थी और घर में खुशियों की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन चुनाव संबंधी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण यानी SIR की ड्यूटी लगातार चलने के कारण वे अवकाश नहीं ले पा रहे थे।

परिजनों का आरोप है कि शादी जैसे महत्वपूर्ण पारिवारिक अवसर के लिए बार-बार छुट्टी मांगने के बावजूद अधिकारियों ने उन्हें अवकाश नहीं दिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक संदेश में लिखा कि परिवार की जिम्मेदारी चुनाव आयोग उनके मरने के बाद निभाए और अब वे SIR से मुक्ति पा जाएंगे। यह शब्द अब परिवार के दिलों में हमेशा के लिए गूंजते रहेंगे।

इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। जिस घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। शिक्षकों और कर्मचारियों में भी इस घटना को लेकर आक्रोश है। कई संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *