भोपाल। आईएएस अधिकारी Ravi Kumar Sihag अब मध्यप्रदेश कैडर से AGMUT कैडर में शिफ्ट हो गए हैं, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग यानी Department of Personnel and Training के आदेश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने उन्हें आधिकारिक रूप से रिलीव कर दिया है।
दरअसल, Ravi Kumar Sihag की शादी AGMUT कैडर की आईएएस अधिकारी Ishita Rathi से हुई है, जिसके बाद उन्होंने कैडर परिवर्तन के लिए आवेदन किया था और अब उसे मंजूरी मिल गई है, जिसके चलते उन्हें नए कैडर में स्थानांतरित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों की शादी दिसंबर 2025 में दिल्ली में हुई थी, शादी के बाद नियमों के तहत कैडर चेंज की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जो अब पूरी हो चुकी है।
आपको बता दें कि Ravi Kumar Sihag 2022 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के लखनादौन में एसडीएम के पद पर पदस्थ थे, अब AGMUT कैडर में उनकी नई जिम्मेदारी तय की जाएगी।

