जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। देर रात सड़क पर एक व्यक्ति को गौवंश के साथ अश्लील हरकत करते हुए देखा गया। आरोपी की पहचान विनोद चौधरी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि स्थानीय गौ-सेवकों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी हरकत को तुरंत रोका। इस पूरी घटना की तस्वीर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें आरोपी की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं।
घटना के बाद आरोपी को माढ़ोताल थाने ले जाया गया, जहां धार्मिक भावनाओं को आहत करने और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए विनोद चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।
माढ़ोताल थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून के मुताबिक आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

