ओंकारेश्वर में सीएम डॉ. मोहन यादव ने बेटे-बहू के साथ किया नर्मदा यात्रा का शुभारंभ, खेड़ी घाट पर जल अर्पित कर मां नर्मदा से मांगी सुख-समृद्धि की कामना

खंडवा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खंडवा के पवित्र स्थल ओंकारेश्वर पहुंचे।

उन्होंने अपने पुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव और बहू डॉ. इशिता यादव के साथ नर्मदा यात्रा में भाग लेकर आध्यात्मिक उत्सव को साझा किया।

खेड़ी घाट पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धाभाव से भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित किया और प्रदेश व देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर के प्राचीन श्री राजराजेश्वरी त्रिपुरसुंदरी मंदिर में पूरे परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर आस्था का प्रदर्शन किया।

यह यात्रा सीएम के पुत्र अभिमन्यु यादव के हाल ही में सम्पन्न हुए विवाह के बाद शुरू की गई धार्मिक परंपरा का हिस्सा है।

नवविवाहित जोड़े ने मां नर्मदा की परिक्रमा करने का संकल्प लिया है, जो लगभग 15 दिनों में पूर्ण होगी।

इस पवित्र यात्रा से नए जोड़े ने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समर्पण का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *