सीहोर में बिजली विभाग टीम पर हमला चोरी पकड़ी तो स्मार्ट मीटर तोड़कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश वीडियो वायरल

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में बिजली चोरी रोकने गई बिजली विभाग की टीम पर हमले और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां टीम के साथ बदसलूकी की गई और आरोपी ने सबूत मिटाने की नीयत से स्मार्ट मीटर ही उखाड़कर तोड़ दिया।

विद्युत विभाग की टीम रूटीन चेकिंग और स्मार्ट मीटर की निगरानी के लिए मौके पर पहुंची थी, जांच के दौरान एक उपभोक्ता स्मार्ट मीटर में छेड़छाड़ कर बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

चोरी पकड़े जाने के बाद आरोपी बेकाबू हो गया और कार्रवाई का विरोध करते हुए दीवार पर लगे स्मार्ट मीटर को उखाड़कर जमीन पर पटक दिया, जिससे मीटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

आरोपी ने यहीं नहीं रुका और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें काम करने से रोकने की कोशिश की, मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और वीडियो में आरोपी की दबंगई साफ दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *