धार। मध्यप्रदेश के बदनावर थाना क्षेत्र के बखतगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया कि तीन लोग छात्राओं के अपहरण का प्रयास कर रहे थे छात्राओं के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस दो महिलाओं और एक पुरुष को थाने ले गई।
एसडीओपी अरविंद तोमर ने बताया कि पकड़े गए तीनों लोग राजस्थान से आए हुए हैं और अलग अलग क्षेत्रों में जाने से पहले थाने में तस्दीक कराते हैं प्राथमिक जांच में सामने आया कि छात्राओं के अपहरण की कोई घटना नहीं हुई थी ये लोग छात्राओं को आशीर्वाद दे रहे थे जिसे लेकर गलतफहमी पैदा हुई छात्राएं घबरा गईं और ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
थाना प्रभारी अमित कुशवाहा ने बताया कि पकड़े गए सभी लोग हाथ देखकर दक्षिणा लेकर जीवन यापन करते हैं और शुरुआती जांच में बच्चा चोरी या अपहरण से जुड़े कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।

