विदिशा में बुजुर्ग दंपति जहर की पुड़िया लेकर जनसुनवाई पहुँचे, बेटे-बहू पर घर से निकालने का आरोप

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में एक दर्दनाक मामला सामने आया जहाँ सिविल लाइन थाना क्षेत्र की आम वाली कॉलोनी में रहने वाला बुजुर्ग दंपति—सीताराम अहिरवार और उनकी पत्नी—जहर की पुड़िया हाथ में लेकर जनसुनवाई में पहुँच गया। दोनों रोते-बिलखते कलेक्टर और एसपी के सामने गुहार लगाते दिखे। बुजुर्ग ने बताया कि उनका बेटा और बहू उन्हें घर में रहने नहीं दे रहे हैं, मारपीट कर घर से बाहर निकाल चुके हैं और हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि बेटी और दामाद भी आए दिन उनसे मारपीट करते हैं।

उन्होंने बताया कि पूरे मामले में सिविल लाइन थाने में छह बार लिखित शिकायत दे चुके हैं, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्याय न मिलने से हताश होकर वे जहर की पुड़िया लेकर आए हैं और चेतावनी दी कि अगर अब भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे दोनों आत्महत्या कर लेंगे।

जनसुनवाई में मौजूद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने दंपति को शांत कराया और आश्वासन दिया कि बुधवार को होने वाली सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत में पूरे परिवार—बेटे-बहू, बेटी-दामाद सभी को बुलाया जाएगा और दोनों पक्षों को सुनकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *