महाशिवरात्रि 2026 पर उज्जैन में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे की बड़ी राहत उज्जैन–भोपाल के बीच चलेंगी तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें

महाशिवरात्रि पर उज्जैन में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने अतिरिक्त इंतजाम करते हुए उज्जैन और भोपाल के बीच तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है ताकि श्रद्धालुओं को धक्का-मुक्की और लंबी वेटिंग से राहत मिल सके।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 09305 उज्जैन से संत हिरदाराम नगर के लिए 13 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक रोज सुबह 9 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी और वापसी में 09306 संत हिरदाराम नगर से दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर चलकर शाम 7 बजकर 30 मिनट पर उज्जैन पहुंचेगी, यह ट्रेन तराना रोड, मक्सी, बेरछा, कालीसिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल और सीहोर में ठहराव लेगी।

दूसरी जोड़ी 09307 और 09308 उज्जैन–भोपाल के बीच चलेगी जिसमें 09307 रात 9 बजे उज्जैन से चलकर तड़के 2 बजकर 10 मिनट पर भोपाल पहुंचेगी जबकि 09308 भोपाल से सुबह 3 बजकर 10 मिनट पर रवाना होकर सुबह 8 बजे उज्जैन पहुंचेगी और यह ट्रेन तराना रोड, मक्सी, बेरछा, कालीसिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल, सीहोर और संत हिरदाराम नगर पर रुकेगी।

तीसरी जोड़ी 09313 और 09314 उज्जैन और संत हिरदाराम नगर के बीच चलेगी जिसमें 09313 शाम 4 बजे उज्जैन से रवाना होकर रात 9 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी और 09314 रात 10 बजकर 30 मिनट पर संत हिरदाराम नगर से चलकर तड़के 2 बजे उज्जैन पहुंचेगी और यह ट्रेन भी रास्ते के प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

इन सभी स्पेशल ट्रेनों में सामान्य और स्लीपर कोच लगाए जाएंगे और रेलवे का दावा है कि इससे महाशिवरात्रि पर बढ़ने वाली भीड़ को संभालने में मदद मिलेगी हालांकि हर साल की तरह आखिरी वक्त पर स्पेशल ट्रेनों के ऐलान पर सवाल भी उठते हैं कि क्या पहले से बेहतर योजना नहीं बनाई जा सकती थी और यात्रियों को सलाह दी गई है कि ट्रेन के समय और ठहराव की ताजा जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से जरूर जांच लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *