इंदौर दूषित पानी कांड: अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने भागीरथपुरा क्षेत्र का किया विस्तृत निरीक्षण, टंकी और घरों से लिए पानी के सैंपल

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में दूषित पानी पीने से कई मौतों के बाद अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने प्रभावित क्षेत्र भागीरथपुरा का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

उन्होंने पानी की टंकी से सप्लाई हो रहे पानी को हाथ में लेकर खुद जांचा और टंकी व घरों से पानी के सैंपल लिए गए।

पानी को उबालकर और छानकर पीने की लगातार जनता को सलाह और अनाउंसमेंट जारी किया जा रहा है। नगर निगम की जलप्रदाय और ड्रेनेज की पूरी टीम क्षेत्र में सक्रिय है।

टैंकर से पीने के लिए पानी सप्लाई किया जा रहा है ताकि लोगों को सुरक्षित पानी मिल सके।

संजय दुबे ने इलाके के रहवासियों से बातचीत की और जलप्रदाय के साथ-साथ सीवरेज लाइन की लीकेज सुधार कार्यों का भी निरीक्षण किया।

भागीरथपुरा स्थित आयुष्मान आरोग्य संजीवनी क्लिनिक का भी उन्होंने दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *