महाकाल की शरण में पहुंचीं जया किशोरी, नंदी हॉल में किया ध्यान, बाबा का लिया आशीर्वाद

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज भक्ति का खास नजारा देखने को मिला, जहां सुप्रसिद्ध कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं, इस दौरान उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया, मंदिर परिसर में वे पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आईं

दर्शन के बाद मंदिर समिति की ओर से उनका सम्मान भी किया गया, इस दौरान उनके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया

जया किशोरी देश की जानी-मानी युवा कथावाचक, भजन गायिका और मोटिवेशनल स्पीकर हैं, जो भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति के लिए विशेष रूप से जानी जाती हैं, उनकी ‘श्रीमद्भागवत कथा’ और ‘नानी बाई रो मायरो’ जैसी प्रस्तुतियों ने उन्हें देशभर में अलग पहचान दिलाई है

साल 2024 में उन्हें “राष्ट्रीय क्रिएटर्स अवार्ड” से सम्मानित किया गया था, वहीं बहुत कम उम्र में उन्होंने संस्कृत के ‘लिंगाष्टकम’ और ‘शिव तांडव स्तोत्रम’ जैसे स्तोत्रों का पाठ शुरू कर दिया था, उनके गुरु गोविंद राम मिश्र ने उन्हें ‘किशोरी’ की उपाधि दी थी

आज सोशल मीडिया पर भी जया किशोरी की बड़ी फैन फॉलोइंग है, उनकी सुरीली आवाज और भक्ति से भरे प्रवचन लाखों लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा और प्रेरणा देते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *