भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले खुशी मुखर्जी ने पैपराजी से बातचीत के दौरान कहा था कि कई क्रिकेटर्स उन्हें मैसेज करते थे, जिसके बाद यह बयान वायरल हो गया और बवाल मच गया। इसी विवाद के बीच इंफ्लुएंसर फैजान अंसारी ने खुशी मुखर्जी के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का केस दर्ज करा दिया, जिसके बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
इस विवाद के बीच अब खुशी मुखर्जी ने एक बार फिर यू-टर्न लेते हुए अपना पक्ष रखा है। पैप्स से बातचीत में खुशी ने कहा कि अगर सूर्यकुमार यादव मानहानि का केस हारते हैं, तो वह उनके खिलाफ 500 करोड़ रुपये का मानहानि का केस करेंगी। उन्होंने साफ किया कि सूर्यकुमार यादव से उनकी बातचीत काफी समय पहले और पूरी तरह फ्रेंडली तरीके से हुई थी, जिसमें कुछ भी गलत नहीं था। दोनों के बीच सिर्फ कैजुअल चैटिंग हुई थी और इसमें क्रिकेटर्स समेत अलग-अलग प्रोफेशन के नॉन मैरिड लोग भी शामिल होते हैं।
खुशी मुखर्जी ने यह भी कहा कि उनके मुंह से यह बात निकल गई कि उनकी क्रिकेटर्स से बातचीत होती थी, शायद उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था, लेकिन इसमें किसी को बदनाम करने जैसी कोई बात नहीं थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्होंने किसी की छवि को नुकसान नहीं पहुंचाया है और वह हमेशा सम्मान के साथ बात करती हैं। खुशी ने यह भी बताया कि जिसने उनके खिलाफ मानहानि का केस किया है, वह उस व्यक्ति को जानती तक नहीं हैं और उन्हें अब तक किसी तरह का कोई लीगल नोटिस भी नहीं मिला है।
वहीं दूसरी ओर, सूर्यकुमार यादव को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है। साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप के लिए सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है और यह पहला मौका होगा जब वह टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की कमान संभालते नजर आएंगे।

