कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज फोर मोर शॉट्स प्लीज से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी नए साल 2026 की शुरुआत के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। कीर्ति कुल्हारी ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को कन्फर्म करते हुए बॉयफ्रेंड का फेस रिवील किया है, जिनका नाम राजीव सिद्धार्थ है और वे पेशे से एक्टर हैं।
कीर्ति कुल्हारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राजीव सिद्धार्थ के साथ फोटोज का एक वीडियो कोलाज शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों की कार सेल्फी, ट्रैवल मोमेंट्स और सिर पर किस करते हुए बेहद खास तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में कीर्ति ने लिखा, एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है, हैप्पी न्यू ईयर, हैप्पी 2026 सभी को, जिसके बाद फैंस ने उन्हें ढेरों बधाइयां दीं।
गौरतलब है कि कीर्ति कुल्हारी ने साल 2016 में एक्टर साहिल सहगल से शादी की थी, लेकिन शादी के करीब पांच साल बाद यानी 2021 में दोनों के अलग होने की खबर सामने आई थी। हालांकि, कीर्ति ने कभी भी अपने अलगाव की वजह को सार्वजनिक तौर पर साझा नहीं किया।
एक पुराने इंटरव्यू में कीर्ति कुल्हारी ने अपनी पहली शादी को लेकर कहा था कि उनके पति ने उनके करियर को नई दिशा दी थी। उन्होंने बताया था कि साहिल फिल्मों की अच्छी समझ रखते थे और उन्होंने कीर्ति को एक इंसान और एक एक्टर के तौर पर आगे बढ़ने में काफी सपोर्ट किया। कीर्ति के मुताबिक उनके ससुराल वालों का सहयोग भी उनके लिए बेहद खास रहा।
अब नए साल की शुरुआत के साथ कीर्ति कुल्हारी ने अपनी जिंदगी में नए रिश्ते को खुले दिल से स्वीकार कर लिया है, जिसे लेकर फैंस भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

