रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ एक ही कार में नजर आईं कृति सेनन, पैपराजी के सामने दिया रिलेशनशिप का इशारा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी बहन नुपुर सेनन की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इसी बीच वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ एक ही कार में नजर आ गईं। कृति और कबीर को साथ देखकर पैपराजी भी हैरान रह गए, वहीं एक्ट्रेस ने कैमरों के सामने बेहद सहज अंदाज में पोज देकर सबका ध्यान खींच लिया।

कार के अंदर बैठे कबीर बहिया ने जैसे ही पैपराजी को देखा, वह शांत नजर आए और बिना किसी प्रतिक्रिया के अपनी सीट पर बैठे रहे। इसके बाद कृति सेनन ने खुद कार का दरवाजा खोला और मुस्कुराते हुए फोटोज क्लिक करवाए। दोनों ने बिना कुछ कहे ही एक साथ नजर आकर अपने रिश्ते को लेकर चर्चाओं को और हवा दे दी।

इधर, कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन की शादी को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। बताया जा रहा है कि नुपुर इसी महीने सिंगर स्टेबिन बेन के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। खबरों के मुताबिक 11 जनवरी को उदयपुर में शादी होने की संभावना है, हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *