गुना। गुना शहर के कैंट थाना क्षेत्र में देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब पारदी समाज की महिलाओं ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया और थाने के सामने ही चक्काजाम कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक सड़क पर लंबा जाम लगा रहा और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि गादेर घाटी लूट मामले में पुलिस द्वारा चार आरोपियों की गिरफ्तारी के विरोध में महिलाएं सड़कों पर उतर आईं और आरोप लगाया कि पुलिस ने निर्दोष लोगों को फंसा दिया है, इसी को लेकर थाने के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
हंगामे के दौरान एक चौंकाने वाला दृश्य भी सामने आया जब एक महिला ने अपने नवजात शिशु को हवा में उछाल दिया, हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित बचा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
मौके पर मौजूद महिला पुलिस और अधिकारियों ने काफी समझाइश के बाद प्रदर्शनकारियों को शांत कराया, जिसके बाद करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया गया और यातायात सामान्य हो सका, फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

