किसानों पर आधी रात को लाठीचार्ज लोकतंत्र पर कलंक नेता प्रतिपक्ष उमंग ने X पर लिखा घटना की निष्पक्ष जांच हो और प्रभावितों को सम्मानजनक मुआवजा मिले

 भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने छतरपुर की घटना को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए किसानों पर आधी रात को हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए इसे अमानवीय और लोकतंत्र पर कलंक बताया है।

उन्होंने लिखा कि छतरपुर के प्रभावित बीस से अधिक गांवों की माताओं बहनों और किसानों पर आधी रात को लाठीचार्ज किया जाना लोकतंत्र पर धब्बा है और अपने हक जमीन और भविष्य की लड़ाई लड़ रहे लोगों को अपराधियों की तरह पीटना अमानवीय और निंदनीय है, उन्होंने यह भी कहा कि पैंतालीस हजार करोड़ के प्रोजेक्ट के नाम पर लोगों को उजाड़ना और बदले में नाममात्र मुआवजा देना सरासर अन्याय है तथा महिलाओं और बच्चों पर वाटर कैनन और बल प्रयोग शासन की संवेदनहीनता को उजागर करता है।

उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस विकास की विरोधी नहीं है लेकिन विकास के नाम पर जनता के हक और अधिकार छीनना किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा और कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है, जरूरत पड़ी तो सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगी, साथ ही मुख्यमंत्री से मांग की कि हिंसा की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो और प्रभावित परिवारों को न्यायपूर्ण व सम्मानजनक मुआवजा और पुनर्वास तुरंत सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *