अशोकनगर। मध्यप्रदेश के अशोकनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक व्यापारी को अंतरराष्ट्रीय बदमाश लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी दी गई है और वॉइस मैसेज भेजकर दो दिन के भीतर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है, धमकी में कहा गया है कि अगर तय समय में पैसे नहीं दिए गए तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें, मामले के सामने आते ही सायबर पुलिस जांच में जुट गई है।
अशोकनगर के प्रसिद्ध व्यवसायी अंकित अग्रवाल को यह धमकी हरि बॉक्सर नाम के व्यक्ति के जरिए भेजी गई है जिसने पहले व्यापारी की संपत्ति और परिवार से जुड़ी जानकारियों का जिक्र किया और फिर धमकी भरे वॉइस मैसेज के जरिए 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग कर दी, मैसेज में साफ तौर पर कहा गया कि दो दिन में रकम नहीं दी गई तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।
धमकी मिलने के बाद घबराए व्यापारी ने कोतवाली पुलिस को साक्ष्यों के साथ आवेदन दिया है, बताया जा रहा है कि अंकित अग्रवाल प्रॉपर्टी डीलर होने के साथ-साथ ट्रैक्टर शोरूम और पेट्रोल पंप के मालिक हैं, पुलिस की सायबर सेल वॉइस मैसेज और नंबर की तकनीकी जांच कर रही है, वहीं एडिशनल एसपी का कहना है कि ऐसे मैसेज फर्जी लोग भी भेज सकते हैं इसलिए हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है ताकि सच सामने आ सके।

