भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां किसी फिल्मी कहानी की तरह असल जिंदगी में भी प्रेमी को “खरीदने” की कहानी सामने आई है और बताया जा रहा है कि एक महिला अधिकारी ने अपने प्रेमी की पत्नी को करीब डेढ़ करोड़ रुपये चुकाकर पति को अपने साथ ले जाने का समझौता किया।
यह पूरा मामला भोपाल के कुटुंब न्यायालय तक पहुंचा जहां प्यार की कीमत तय होती दिखी और लोग इसे जुदाई जैसी कहानी से जोड़कर देख रहे हैं क्योंकि यहां भी तलाक के बदले बड़ी रकम की डील तय हुई और यह शहर का पहला ऐसा मामला बताया जा रहा है जिसमें सहमति से अलग होने के बदले इतनी बड़ी रकम का समझौता हुआ।
बताया जा रहा है कि 42 वर्षीय पति का दिल दफ्तर में साथ काम करने वाली 54 वर्षीय महिला अधिकारी पर आ गया था जिसके बाद पति-पत्नी के बीच कई बार काउंसलिंग भी कराई गई लेकिन पत्नी को जब समझ आ गया कि पति अब वापस नहीं आएगा तो उसने अपनी और बेटियों के भविष्य की आर्थिक सुरक्षा की शर्त रख दी।
पीड़िता ने शर्त रखी कि नकद रकम के साथ संपत्ति का इंतजाम किया जाए और प्रेमिका ने यह शर्त मान ली ताकि प्रेमी का परिवार सड़क पर न आए और अपनी गाढ़ी कमाई से यह कीमत चुकाने को तैयार हो गई और आखिरकार मकान और नकद मिलाकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये में आपसी सहमति से अलग होने पर बात तय हो गई और मामला कानूनी प्रक्रिया के तहत सुलझा दिया गया।

