इस चोर के दुस्साहस को देखिए सिर्फ पुलिसकर्मियों के घरों को बनता था निशाना 12 जिले की पुलिस लाइन में कर चुका चोरी 16 से ज्यादा मामलों का मास्टरमाइंड

 खंडवा। पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जिसकी करतूतें जानकर खुद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए, आरोपी आम लोगों को नहीं बल्कि सिर्फ पुलिसकर्मियों के घरों को ही निशाना बनाता था, गिरफ्तार आरोपी दीपेश अलीराजपुर का रहने वाला है जिसके खिलाफ अलग-अलग जिलों में चोरी के 16 से ज्यादा मामले दर्ज हैं और अब तक वह 12 से अधिक जिलों की पुलिस लाइनों में वारदात को अंजाम दे चुका है, इस गिरोह के दो अन्य साथी अभी फरार हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

20 जनवरी 2026 की रात आरोपी ने खंडवा पुलिस लाइन में यातायात आरक्षक करणपाल सिंह और सुरेश खाते के घरों में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी समेत लाखों की ज्वेलरी चुरा ले गया, घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की और पुलिस लाइन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से करीब 30 हजार रुपये नगद और कई कीमती जेवरात बरामद किए गए, सीसीटीवी फुटेज और साइबर इनपुट के आधार पर पुलिस ने झाबुआ, अलीराजपुर और धार जिलों में लगातार दबिश दी।

कई हफ्तों की मशक्कत के बाद सूचना मिली कि आरोपी बुरहानपुर की ओर जा रहा है, पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की तो खुद को घिरा देख आरोपी ने एक मकान की छत से छलांग लगा दी जिससे उसका एक हाथ और एक पैर घायल हो गया, इलाज के बाद उसे खंडवा न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, धार, बड़वानी, खंडवा, इंदौर, हरदा और नीमच जिलों में चोरी की वारदात कर चुका है, खंडवा की घटना में उसके साथ रमेश और भूरलिया नाम के दो अन्य साथी भी शामिल थे जिनकी तलाश लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *