‘भेदभाव वाले संगम की भीड़ देख लें…’ सिंगापुर से सीएम योगी का बड़ा संदेश, भारत ने छुई नई ऊंचाइयां

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर दौरे के दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा कि दुनिया अब भारत की ताकत को देख चुकी है और उत्तर प्रदेश की पहचान पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि जो लोग भेदभाव की बात करते हैं, वे संगम की भीड़ देख लें, जहां करोड़ों लोग एक साथ आस्था के साथ जुटते हैं।

सिंगापुर में उन्होंने ITE College Central में स्किल डेवलपमेंट और ट्रेनिंग को लेकर विस्तृत प्रेजेंटेशन की समीक्षा की और वहां की अत्याधुनिक सुविधाओं का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश सरकार इन समझौतों को आगे बढ़ाएगी और उन्हें जल्द लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाएगी।

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए टेक्निकल और वोकेशनल एजुकेशन, एविएशन स्किल्स और इंडस्ट्री से जुड़ी ट्रेनिंग में सहयोग बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है और भारतवासी किसी के साथ भेदभाव नहीं करते। भारत ने हर क्षेत्र में नई ऊंचाई हासिल की है।

उन्होंने यह भी कहा कि माता और मातृभूमि का कर्ज हमेशा बना रहता है और भारत में जन्म लेना गर्व की बात है। दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में 100 से अधिक देशों की भागीदारी इसका प्रमाण है कि भारत वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सनातन धर्म का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पूरी दुनिया को एक परिवार मानने की सीख देता है।

अपने दौरे के दौरान सीएम योगी ने इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड स्किल डेवलपमेंट मॉडल्स की जानकारी लेने के लिए कैंपस और एविएशन हब की सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। सिंगापुर से दिया गया यह संदेश साफ करता है कि उत्तर प्रदेश अब वैश्विक साझेदारी और कौशल विकास के जरिए नई पहचान गढ़ने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *