विदेशी मेहमान से इंडियन बॉय तक पहुंचा प्यार फ्रांस की युवती और एमपी के युवक आज सात फेरों के साथ बंधेंगे शादी के बंधन में

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली के युवक पर फ्रांस की खूबसूरत युवती का दिल आ गया और आज दोनों हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस खास मौके पर फ्रांस से युवती के परिवार और रिश्तेदारों सहित करीब पचास लोग सिंगरौली पहुंचे हैं और बीते दिनों हुई हल्दी की रस्म में सभी ने पीले वस्त्र पहनकर पारंपरिक अंदाज में रस्मों में हिस्सा लिया, आज शहनाइयों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों सात फेरे लेंगे।
दरअसल सिंगरौली के रहने वाले संदीप कुमार सिंह बैढन पढ़ाई पूरी करने के बाद बेल्जियम में स्थायी रूप से बस गए थे, जहां उन्होंने आईटी कंसल्टेंसी के क्षेत्र में अपना व्यवसाय शुरू किया और वहीं उनकी मुलाकात फ्रांस की युवती शेरला पुलानीया से हुई, दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता धीरे धीरे प्यार में बदला और फिर दोनों ने अपने अपने परिवारों को इस रिश्ते के बारे में बताया, परिवारों की सहमति के बाद शादी सिंगरौली में करने का फैसला लिया गया, जिसके चलते युवती का पूरा परिवार और रिश्तेदार यहां पहुंचे हैं।
दो दिन पहले हुई हल्दी की रस्म में फ्रांस से आए मेहमान भारतीय परंपरा में रंगे नजर आए और पूरा माहौल उत्सव से भर गया, आज होटल हेरिटेज पैलेस सिंगरौली में दोनों हिंदू रीति रिवाज के अनुसार सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत करेंगे, वहीं फ्रांस की युवती शेरला पुलानीया वर्तमान में सनाफ्री फार्मास्यूटिकल कंपनी में ब्रांड मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *