Sangathan Srijan Abhiyan के तहत मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों के लिए बनाए गए पर्यवेक्षक

भोपाल। संगठन सृजन अभियान के तहत मध्य प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी ने उत्तर प्रदेश, बिहार, गोवा, नागालैंड, मेघालय और मणिपुर जैसे राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं, जो अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे।

इन सभी नेताओं को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे जिलों में जाकर जिला अध्यक्ष चयन को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से वन टू वन चर्चा करें। जमीनी स्तर पर फीडबैक लेने के बाद वे अपनी विस्तृत रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपेंगे, ताकि संगठन को नए सिरे से मजबूत किया जा सके।

बिहार में मध्य प्रदेश कांग्रेस के तीन नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है। राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव और पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल को बिहार का पर्यवेक्षक बनाया गया है, जहां वे संगठन सृजन अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

वहीं उत्तर प्रदेश के लिए मध्य प्रदेश से हिना कांवरे और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा गोवा में संगठन सृजन अभियान की जिम्मेदारी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शोभा ओझा को सौंपी गई है।

पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि संगठन सृजन अभियान के जरिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित होगा और कांग्रेस को आने वाले चुनावों के लिए नई ऊर्जा और मजबूत ढांचा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *