उत्तर प्रदेश के परसा मलिक थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक मदरसे के मौलाना पर युवती को शादी का झांसा देकर उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाने का आरोप लगा है, इतना ही नहीं आरोप है कि बाद में इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया, जिससे मामला और ज्यादा तूल पकड़ गया
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित युवती के परिजन आरोपी के खिलाफ खुलकर सामने आए और विरोध जताया, उनका आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो मौलाना ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी भी दी
इसके बाद परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है, बताया जा रहा है कि आरोपी क्षेत्र के एक मान्यता प्राप्त मदरसे में कार्यवाहक प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात था
फिलहाल पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है, अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि जांच में और क्या खुलासे होते हैं और पीड़ित को न्याय कब तक मिल पाता है

