प्रयागराज में माघ पूर्णिमा स्नान शुरू, सीएम योगी ने साधु-संतों और श्रद्धालुओं का किया स्वागत, अब तक 90 लाख ने संगम में लगाई डुबकी

प्रयागराज में माघ पूर्णिमा का पावन स्नान आज सुबह से ही शुरू हो गया है और संगम तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है, प्रशासन के मुताबिक सुबह आठ बजे तक ही 90 लाख से अधिक श्रद्धालु संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं और जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है, भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है, अनुमान है कि दिन खत्म होने तक स्नान करने वालों का आंकड़ा डेढ़ करोड़ के पार पहुंच सकता है।

माघ पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवासियों और देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं का स्वागत किया है, उन्होंने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर सभी को माघी पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं और प्रार्थना की कि मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती सभी साधकों की मनोकामनाएं पूर्ण करें।

आज माघ पूर्णिमा स्नान के साथ ही कल्पवासियों का एक महीने का संकल्प भी पूरा हो रहा है और वे माघ मेले से विदा होकर अपने घरों की ओर लौटेंगे, बीते एक महीने से कल्पवासी संगम तट पर तप, साधना और पूजा-पाठ में लीन थे।

माघ पूर्णिमा स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ एक दिन पहले से ही प्रयागराज पहुंचने लगी थी, सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है और प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ भीड़ प्रबंधन में जुटा हुआ है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुचारू रूप से स्नान कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *