भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी Bhopal के Hamidia Hospital में हुए सनसनीखेज फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। आरोपी शादाब कुरैशी उर्फ गेट को महाराष्ट्र के Jalgaon से पिस्टल समेत गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पहले से 30 हजार रुपये का इनाम घोषित था और काफी समय से उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद अब उसे जल्द ही भोपाल लाया जाएगा, जहां आगे की पूछताछ और कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि शादाब कुरैशी ने अशोका गार्डन इलाके और हमीदिया अस्पताल में फायरिंग कर पूरे शहर में दहशत फैला दी थी। इस घटना के बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी और अलग-अलग टीमों को भी बाहर भेजा गया था।
हालांकि इस मामले में अभी भी कई आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। इनमें अनस, अल्लू परवेज और गुड्डू स्टेशन जैसे नाम शामिल हैं। वहीं पुलिस ने फायरिंग में शामिल दो संदिग्धों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।
पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

