अमरकंटक के रामघाट में बड़ा हादसा, नेत्रहीन युवक की नर्मदा में डूबने से मौत

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। पवित्र नगरी अमरकंटक में नर्मदा नदी के रामघाट पर स्नान के दौरान एक नेत्रहीन युवक की डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय शिरीष नामदेव जबलपुर स्थित शासकीय राज अपंग संस्थान का छात्र था। वह अपने अन्य साथियों के साथ अमरकंटक घूमने आया था और रामघाट पर स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह अनजाने में गहरे पानी में चला गया। उसके साथ मौजूद साथी उसे बचा नहीं सके क्योंकि वे भी उसकी तरह नेत्रहीन थे और स्थिति को समझ नहीं पाए।

घटना की सूचना मिलते ही अमरकंटक पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बाहर निकालकर कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद संस्थान और परिजनों में शोक की लहर है, वहीं रामघाट पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *