मुरार में बड़ा हादसा: 50 साल पुराना पेड़ अचानक गिरा, महिला समेत 6 घायल, छात्रा की हालत गंभीर

ग्वालियर। Morar के Hurawali Road पर दोपहर के समय एक बड़ा हादसा हो गया, जब करीब 50 साल पुराना पेड़ अचानक भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा। उस समय सड़क से गुजर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में एक महिला समेत करीब 5 से 6 लोग घायल हो गए, जबकि एक 17 साल की छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पेड़ अचानक सड़क के बीचों-बीच गिर पड़ा, जिससे वहां से गुजर रहे दोपहिया वाहन, ऑटो और राहगीर इसकी चपेट में आ गए। पेड़ के नीचे कई लोग दब गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि यह पेड़ काफी पुराना था और उसमें दीमक लगने के कारण वह अंदर से कमजोर हो चुका था। बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग का इस ओर ध्यान नहीं गया और आखिरकार यह बड़ा हादसा हो गया।

घटना के बाद मौके से गुजर रहे लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। सभी ने मिलकर पेड़ के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज Morar Hospital में चल रहा है, जहां एक छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे के बाद इलाके में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *