रैगिंग के खिलाफ बड़ा एक्शन, जीवाजी विश्वविद्यालय के तीन छात्र हॉस्टल से निष्कासित

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित जीवाजी विश्वविद्यालय में रैगिंग के मामले को लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सख्त कदम उठाते हुए तीन छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है और चार छात्रों को पंद्रह दिनों के लिए संस्थान से निलंबित किया गया है।

एंटी रैगिंग कमेटी की जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट कुलगुरु को सौंपी गई, जिसके आधार पर फार्मेसी संस्थान के सात छात्रों पर कार्रवाई की गई और बी फार्मा पांचवें सेमेस्टर के आनंद चतुर्वेदी और अनंत प्रताप सिंह तथा सातवें सेमेस्टर के छात्र हिमांशु शुक्ला को आर्यभट्ट हॉस्टल से बाहर कर दिया गया।

इसी मामले में सौरभ गुर्जर, निखिल कुशवाह, गौरव जाट और सौरभ तिवारी को पंद्रह दिन के लिए संस्थान से सस्पेंड किया गया है, जिससे छात्रों के बीच कड़ा संदेश गया है।

बीकॉम एलएलबी दसवें सेमेस्टर के छात्र सुधांशु अस्थाना ने फार्मेसी संस्थान के छात्रों पर मारपीट और रैगिंग के गंभीर आरोप लगाए थे, वहीं बी फार्मा के छात्र आशुतोष मरावी ने भी रैगिंग की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *