गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले के शिक्षा विभाग में प्रशासनिक और वित्तीय अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें जिला परियोजना समन्वयक यानी DPC ऋषि शर्मा को निलंबित कर दिया गया है, यह कार्रवाई संभागायुक्त ने जांच रिपोर्ट और लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर की है
जांच में सामने आया कि विभाग में गंभीर वित्तीय गड़बड़ियां हुई हैं, 47 स्कूलों के लिए निर्माण राशि स्वीकृत होने के बावजूद केवल 16 स्कूलों को ही भुगतान किया गया, जिससे चयनात्मक भुगतान और अनियमितता के आरोप मजबूत हुए हैं, इस मामले में पहले 26 अगस्त 2025 को कलेक्टर ने कार्रवाई की अनुशंसा की थी और 6 मार्च को जिला पंचायत CEO अभिषेक दुबे ने प्रस्ताव भेजा था
इतना ही नहीं, प्रशासनिक नियमों की अनदेखी करते हुए तबादले और आदेश भी जारी किए गए, साथ ही निरीक्षण में लापरवाही और बिना सूचना अनुपस्थित रहने की शिकायतें भी सामने आई हैं, इन सभी तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए यह सख्त कदम उठाया गया है
निलंबन अवधि के दौरान ऋषि शर्मा का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय गुना निर्धारित किया गया है, फिलहाल मामले की आगे जांच जारी है और आने वाले समय में और भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है

