MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 27 IAS चुनावी ड्यूटी पर जाएंगे, जिम्मेदारियां दूसरे अफसरों को सौंपी गईं

भोपाल। आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को देखते हुए मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य के 27 वरिष्ठ IAS अधिकारियों को चुनावी ड्यूटी पर भेजा जा रहा है।

इन अधिकारियों के बाहर जाने के चलते उनके प्रभार दूसरे अफसरों को सौंप दिए गए हैं, ताकि प्रशासनिक कामकाज प्रभावित न हो।

सरकार का यह फैसला चुनाव को सुचारू और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से लिया गया है, जिसे प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, इन 27 IAS अधिकारियों को चुनाव प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। राज्यपाल के आदेश पर विभागों में अतिरिक्त प्रभार का आवंटन भी कर दिया गया है।

मध्यप्रदेश के ये अधिकारी असम, बंगाल सहित कुल पांच राज्यों में चुनावी जिम्मेदारी संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *