भोपाल। मध्य प्रदेश में हाईवे निर्माण को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है, जहां National Highway 146 के फोरलेन प्रोजेक्ट में भारी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं और निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि Bhopal से Raisen होते हुए Sagar तक बनने वाले इस हाईवे में नियमों को ताक पर रखकर बेस फिलिंग में शहर का कचरा इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि नियमानुसार मुरम और कोपरा जैसी सामग्री का उपयोग होना चाहिए।
आरोप है कि Bhopal Municipal Corporation की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है, जहां शहर के कचरे को प्रोसेस कर खाद बनाने के बजाय सीधे सड़क निर्माण में डाला जा रहा है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि रात 12 बजे के बाद सैकड़ों डंपर कचरा मौके पर पहुंचाकर हाईवे की बेस फिलिंग की जा रही है, जिससे आने वाले समय में सड़क धंसने और पुल गिरने जैसी गंभीर घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
वहीं Bilkhiriya क्षेत्र के ग्रामीणों ने इसका विरोध जताया है, उनका कहना है कि कचरे से उठने वाली बदबू और गंदगी ने जीना मुश्किल कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद काम लगातार जारी है, जिससे अब इस पूरे मामले में जांच और सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

