इंदौर। प्रवर्तन निदेशालय ने इंदौर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम में पदस्थ रहे पूर्व सहायक राजस्व अधिकारी राजेश परमार की संपत्तियों को कुर्क कर लिया है।
ईडी की कार्रवाई में राजेश परमार और उसके परिजनों की करीब एक करोड़ छह लाख रुपये की संपत्तियां जब्त की गई हैं, जिनमें एक रहवासी मकान, प्लॉट, फ्लैट और कृषि भूमि शामिल है।
यह कार्रवाई आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई जांच के बाद सामने आई है, जिसके तहत ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से मामले की पड़ताल शुरू की थी।
जांच में सामने आया कि वर्ष 2007 से 2022 के बीच राजेश परमार ने अपनी ज्ञात आय से करीब 175 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की थी।
पूछताछ और दस्तावेजी जांच के दौरान राजेश परमार अपनी आय और संपत्तियों का कोई ठोस और वैध स्रोत साबित नहीं कर पाया, जिसके बाद ईडी ने कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया।

