संन्यास के बाद पहली बार चर्चित टीवी शो के सेट पर नजर आईं ममता कुलकर्णी, वीडियो हुआ वायरल

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री Mamta Kulkarni लंबे समय से बॉलीवुड की दुनिया से दूर हैं और उन्होंने आध्यात्मिक जीवन का रास्ता चुन लिया है। महाकुंभ के दौरान संन्यास लेने के बाद वह साध्वी के वेश में नजर आई थीं और इसी वजह से लगातार सुर्खियों में बनी रहीं। अब संन्यास के बाद पहली बार ममता कुलकर्णी को एक चर्चित टीवी शो के सेट पर देखा गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल ममता कुलकर्णी को हाल ही में रियलिटी शो Laughter Chefs के सेट पर देखा गया, जहां वह सिंदूरी रंग की साड़ी में पहुंचीं और माथे पर त्रिपुंड लगाए नजर आईं। उनका यह रूप साफ तौर पर दिखा रहा था कि वह अब भी आध्यात्मिक मार्ग पर ही चल रही हैं। इस शो को कॉमेडियन Bharti Singh होस्ट करती हैं और यह शो अपने मजाकिया अंदाज और कुकिंग कॉन्सेप्ट के लिए जाना जाता है।

संन्यास लेने के बाद ममता कुलकर्णी का नाम विवादों में भी रहा। पिछले साल महाकुंभ में उन्होंने संन्यास लिया था और वह किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर भी बनी थीं, हालांकि बाद में विरोध के चलते उन्हें यह पद छोड़ना पड़ा। इसके बाद भी वह कई धार्मिक आयोजनों में साध्वी वेश में नजर आती रहीं और अब टीवी शो के सेट पर उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर फैंस को चौंका दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *