निर्माणाधीन मकान में मिला शख्स का शव, इलाके में फैली सनसनी

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के Singrauli जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब मझिगवां गांव में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सड़क किनारे बन रहे एक निर्माणाधीन मकान में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान देवधारी सिंह गोंड निवासी बड़गड़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देवधारी सिंह गोंड कुछ दिनों पहले अपने ससुराल मझिगवां गांव आए हुए थे। स्थानीय लोगों ने जब निर्माणाधीन मकान के अंदर शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बरगवां थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मौत किन परिस्थितियों में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *