भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध मौत, पास मिली खाली एसिड की बोतल

भोपाल: राजधानी भोपाल में एक बार फिर मेडिकल छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है जहां गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस प्रथम वर्ष 2025 बैच की छात्रा कोहेफिजा इलाके के एक प्राइवेट पीजी में संदिग्ध हालात में मृत पाई गई।

पुलिस के मुताबिक छात्रा डे स्कॉलर थी और कोहेफिजा थाना क्षेत्र के एक पीजी में रह रही थी, मंगलवार सुबह वह अपने कमरे के बाथरूम में बेसुध हालत में मिली, दरवाजा तोड़कर परिजन और दोस्त अंदर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मौके से शव के पास एक खाली एसिड की बोतल बरामद हुई है जिससे मौत की वजह को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं, शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है लेकिन एसिड की मौजूदगी ने पूरे मामले को और रहस्यमय बना दिया है।

क्या यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है यह जांच का विषय बना हुआ है, फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा, कोहेफिजा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *