नेशनल प्रेस डे पर सीएम डॉ. मोहन यादव का संदेश – पत्रकारिता लोकतंत्र की रीढ़

भोपाल। नेशनल प्रेस डे के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देशभर के मीडिया कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने, समाज को सही दिशा देने और देश की प्रगति को गति देने में पत्रकारिता जगत की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

सीएम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश साझा करते हुए लिखा— “राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। वर्ष 1966 में इसी दिन भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना हुई थी। लोकतंत्र को मजबूत करने, समाज को नई दिशा देने और प्रगति को गति देने में पत्रकारिता जगत की महत्वपूर्ण भूमिका है। मीडिया के सभी साथियों को मंगलकामनाएं।”

आपको बता दें कि हर साल 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना का प्रतीक है और साथ ही यह लोकतंत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता की उपस्थिति का भी प्रतीक माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *