Mika Singh new Hummer H2 SUV: पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड के पॉप आइकन मीका सिंह अपनी लग्जरी कारों के शौक के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने शानदार कलेक्शन में एक और रॉयल गाड़ी शामिल की है। मीका सिंह ने नई कस्टमाइज्ड Hummer H2 SUV खरीदी है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इस SUV का खास अंदाज है कि इसका ब्लैक बेस कलर गोल्ड डिटेलिंग के साथ तैयार किया गया है, जो इसे बेहद रॉयल और दमदार लुक देता है।
सोशल मीडिया पर सबसे पहले इस SUV की जानकारी गुरदीप मेहंदी ने शेयर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा – “Mika Paji की नई शेरनी आ गई है।” पोस्ट में मीका सिंह, गुरदीप मेहंदी और नवराज हंस SUV के पास खड़े होकर पोज़ देते नजर आ रहे हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद फैन्स कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं। किसी ने लिखा – “Mika Paji always royal!” तो किसी ने कहा – “Gold touch वाली Hummer, वाह क्या बात है।”
कैसी है Mika Singh की नई Hummer H2
मीका सिंह की नई Hummer H2 उनके लिए खासतौर पर मॉडिफाई की गई है। इसका बॉडी बेस ब्लैक कलर में है, लेकिन फ्रंट बंपर, हुड, व्हील्स, डोर हैंडल्स, फ्यूल लिड और साइड मिरर्स पर गोल्ड फिनिश दी गई है। जानकारों का मानना है कि यह सिर्फ गोल्ड पेंट नहीं, बल्कि रियल गोल्ड प्लेटिंग भी हो सकती है, क्योंकि मीका सिंह हमेशा अपनी गाड़ियों में लग्जरी और रॉयल टच पसंद करते हैं।
Mika Singh की पुरानी Hummer भी रही चर्चा में
यह पहली बार नहीं है जब मीका सिंह ने Hummer खरीदी है। 2006 में उन्होंने ऑरेंज कलर की Hummer H2 खरीदी थी। उस समय यह SUV भारत में बेहद कम लोगों के पास थी और उन्होंने इसे प्राइवेट इम्पोर्ट कराया था। उनकी पुरानी Hummer कई बार चर्चा में रही – 2011 में एक हिट एंड रन केस और 2021 में मुंबई की बारिश के दौरान ब्रेकडाउन के कारण।
भारत में Hummer की स्थिति और कीमत
भारत में Hummer की आधिकारिक बिक्री नहीं होती। जो मॉडल सड़क पर चलते हैं, वे सभी प्राइवेट इम्पोर्ट के जरिए लाए गए हैं। Hummer H2 की कीमत इसके मॉडल और मॉडिफिकेशन के आधार पर 1.5 करोड़ से 3 करोड़ रुपये तक हो सकती है। अगर इसमें गोल्ड प्लेटिंग और कस्टम फीचर्स शामिल हों, तो कीमत इससे भी ज्यादा हो सकती है।
Mika Singh का लग्जरी कलेक्शन
मीका सिंह के पास पहले से ही कई लग्जरी कारें हैं, जिनमें Lamborghini, Porsche Cayenne, Range Rover, Ford Mustang, Bentley Continental GT और Mercedes GLS शामिल हैं। नई Hummer H2 की एंट्री के साथ उनका कार कलेक्शन और भी शानदार हो गया है।

