मंच पर फूट-फूट कर रोए मंत्री संजय निषाद, कहा- हमारी बहन-बेटियों की इज्जत लूटी जा रही, VIDEO वायरल

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश की सियासत से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। निषाद पार्टी की रैली में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद मंच पर फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने कहा कि हमें मजबूत होना होगा, हमारी बहन-बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है।

अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करें, उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा। संजय निषाद ने आरक्षण की मांग को लेकर समाज की आवाज उठाने का भरोसा दिया और विपक्ष पर निषाद समाज की उपेक्षा का आरोप लगाया।

उन्होंने सभी से अपील की कि घर-घर जागरूकता फैलाएं, एकजुट रहें और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष को तेज करें। समाज के अधिकारों को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन अब समय बदल चुका है और इसका जवाब एकजुट होकर देना होगा।

उनकी पार्टी के पास 11 विधायक हैं और वे लगातार अपने समाज के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *