इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में कुदरत का एक बेहद अनोखा और खुशियों से भरा चमत्कार देखने को मिला है, जहां एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। चारों बच्चे सुरक्षित हैं— इनमें तीन लड़कियाँ और एक लड़का शामिल है। हालांकि बच्चों का वजन सामान्य से कम होने के कारण डॉक्टरों ने उनकी अतिरिक्त देखभाल के लिए उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया है।
डिलीवरी क्लॉथ मार्केट हॉस्पिटल में हुई, जहाँ डॉक्टरों ने बताया कि तीन बच्चों का वजन लगभग 1-1 किलो है, जबकि चौथे बच्चे का वजन सिर्फ 750 ग्राम है। वजन कम होने के बावजूद सभी बच्चे स्वस्थ बताए जा रहे हैं। कमजोर होने की वजह से डॉक्टरों ने चारों नवजातों को PICU में रखा है, जहाँ उन्हें लगातार निगरानी और विशेष चिकित्सा देखभाल दी जा रही है।
अस्पताल में एक साथ चार बच्चों के जन्म की यह खबर चर्चा का बड़ा विषय बन गई है। डॉक्टरों की टीम बच्चों की स्थिति पर लगातार ध्यान दे रही है, और परिवार के लिए यह पल किसी चमत्कार से कम नहीं है।

