Kohrra 2 में हुई Mona Singh की एंट्री, जानिए कब और कहां रिलीज होगी सीरीज

साल 2023 में ओटीटी पर रिलीज हुई क्राइम ड्रामा सीरीज ‘कोहरा’ को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था और अब बरुण सोबती एक बार फिर ‘कोहरा 2’ के साथ वापसी करने जा रहे हैं। इस नए सीजन में कहानी को और ज्यादा सस्पेंस और गहराई देने के लिए एक्ट्रेस मोना सिंह की एंट्री हुई है, जो इस बार एक सख्त और दमदार पंजाबी पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगी। मेकर्स ने हाल ही में ‘कोहरा 2’ की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

‘कोहरा 2’ को वैलेंटाइन डे वीक में यानी 11 फरवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। मेकर्स ने सीरीज का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें बरुण सोबती और मोना सिंह पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। नेटफ्लिक्स इंडिया ने पोस्टर के साथ लिखा है कि धुंध में सच खो जाता है, आइए इस नए शहर में सच को ढूंढें, जो इस सीरीज के रहस्य और थ्रिल को साफ जाहिर करता है।

‘कोहरा 2’ क्राइम, मिस्ट्री और ड्रामा से भरपूर होगी, जिसमें नया केस, नई कहानी और नई जोड़ी देखने को मिलेगी। इस सीजन में बरुण सोबती एक बार फिर असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर अमरपाल गरुंडी के रोल में लौट रहे हैं, जबकि मोना सिंह कमांडिंग ऑफिसर धनवंत कौर के रूप में कहानी को नया मोड़ देंगी। पहले सीजन की सफलता के बाद अब दर्शकों को ‘कोहरा 2’ से और भी ज्यादा रोमांच और सस्पेंस की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *